बिलासपुर 11 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जांजगीर-चाम्पा जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री तिवारी ने प्रदेश वासियों को इस अवसर पर अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे प्रदेश में पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान शिव की आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों को मिले व प्रदेशवासियों की खुशियाली की कामना करता हूँ।