बिलासपुर11 मार्च 2021।शहर के मध्यनगरी स्थित खाटू श्याम मंदिर में लंबे इंततार के बाद ज्योति कलश पहुंची है ये ज्योति कलश राजस्थान के मूल मंदिर से यहां पहुंची है। समिति के सदस्यों ने लगभग तीन हजार किलो मीटर की यात्रा कर इस ज्योति को राजस्थान से मध्यनगरी स्थित खाटू श्याम के मंदिर में स्थापना के लिए लाया है।
मान्यता है कि जो लोग राजस्थान खाटू श्याम मंदिर नहीं जा सकते उनके दर्शन के लिए इस ज्योति कलश को 130 साल इंतजार के बाद लाया गया है मध्य नगरी स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में इसकी स्थापना की जाएगी। इस बात की सूचना समिति के सदस्यों ने महापौर रामशरण यादव को दी मेयर ने ज्योति कलश का पूजा अर्चना की साथ में एमआईसी सदस्य अजय यादव भी उपस्थित थे।
23 मार्च को शिव मंदिर से ज्योति कलश यात्रा निकलेगी। ये ज्योति कलश यात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी यहां पर विधि विधान ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी इस मौके पर 24 मार्च को भजन सध्या का आयोजन किया गया है जिसमें मनोज खापरिया और मनीष शर्मा खाटू श्याम के भजन सुनाएंगे। मध्यनगरी स्थित खाटू श्याम नगर का सबसे प्राचीन मंदिर है यहां प्रतिदिन बाबा के दर्शन के लिए मेला लगे रहता है। समिति के सदस्य राधेभूत ने बताया 25 मार्च को 36 भोग का आयोजन किया जाएगा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।