बिलासपुर 08 मार्च 2021/खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित चावल के विक्रय हेेतु प्रतिष्ठित चावल उत्पादन निर्यात ट्रेडर्स से अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2021 एवं निविदा खोलने की तिथि 12 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
कलेक्टर द्वारा अधिक से अधिक प्रतिष्ठित निविदाकारों एवं संस्थानों से उल्लेखित दिवस एवं समयावधि तक नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा आयोजित परिवहन निविदा में भाग लेकर दरें प्रस्तुत करने कहा गया है। जिससे निविदा कार्यक्रम सफल हो सके एवं शासन के निर्देशानुसार उपार्जित चावल का निराकृत किया जा सके। निविदा प्रपत्र वेबसाईट http://eproc.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जहाॅ चावल विक्रय हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त किया जा सकता है।