●जैसे कि वृक्ष अनेक तनाओ को जन्म देता है उसी तरह नारी भी अनेक रिश्तों को जन्म देती है : उमा ●अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया महिलायो का सम्मान
बिलासपुर 08 मार्च 2021।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज “अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन” द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, घुरु में बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण एवं उद्घाटन कार्य सम्पन्न किया गया।
उंक्त अवसर पर संस्था की अध्यक्षा उमा छपारिया एवं टीम के स्वागत में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये। महिलाओं द्वारा खूबसूरत रांगोलीयां भी बनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को साड़ी दे कर सम्मानित भी किया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया।
इस महिला दिवस के अवसर पर संस्था की अध्यक्षा उमा छापरिया ने कहा कि हमें हर दिन नारीयो का सम्मान करना चाहिए, सिर्फ़ नारी दिवस को ही नही। क्योंकि जैसे कि वृक्ष अनेक तनाओ को जन्म देता है उसी तरह नारी भी अनेक रिश्तों को जन्म देती है।
“कोमल है कमजोर नहीं, तू शक्ति का नाम ही नारी है । जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझ से हारी है।” इन खूबसूरत पंक्तियों के साथ आज सभी महिलाओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में संस्था की सचिव पिंकी मनीष अग्रवाल, वर्षा, सरोज ,रंजना, सीमा ,नेहा मित्तल, सुषमा, सरोज सिंघल, पिंकी आदि महिलाये प्रमुख रूप से उपस्थित रही।