मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर, 07 मार्च 2021।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 7 मार्च को रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल 7 मार्च को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से नगर पालिक निगम बीरगांव के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां बुधवारी बाजार में दोपहर 12 बजे आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद राजीव आश्रय योजनांतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बीरगांव से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।

नगर पालिक निगम बीरगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी और विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 मार्च को ही दोपहर 2.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा महादेव घाट रायपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे मेहर समाज द्वारा आयोजित ‘संत शिरोमणी रविदास जयंती एवं मेहर युवक-युवती परिचय सम्मेलन‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे महादेव घाट रायपुरा से भिलाई-3 के लिए प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close