बिलासपुर 03 मार्च 2021। बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय का अम्बिकापुर स्थानांतरण होने के पश्चात उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी को बिलासपुर नगर निगम का नये आयुक्त बनाया गया था । जिन्होंने आज ज्वाइनिंग लेकर अपने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव ने उनके सरकारी बंगला पहुचकर उनसे भेट की और उनका अभिनंदन किया। महापौर के साथ नगर निगम पार्षद सुरेश टंडन, श्याम पटेल, मनीष गडवाल, रामप्रसाद साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर यादव उपस्थित आदि उपस्थित रहे।