रायगढ़ 01 मार्च 2021। धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के बैंक में कैशियर पद पर कार्यरत विनोद लकड़ा नामक व्यक्ति के ऊपर अज्ञात लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया है जिसमे उसके कंधे में गोली लगी है।अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचे से फायर कर कैशियर से कागजात से भरा हैंड बैग लूट कर भाग निकले है जिसकी सूचना तात्काळ क्षेत्र के थाने को दी गई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार दो बाइक पर सवार चार लोगों ने खम्हारडीह रोड पर उंक्त घटना को अंजाम दे कर, कापू की तरफ भाग निकलने की जानकारी पुलिस को मिली है।
अपराधियों के गोली से घायल पीड़ित अभी खतरे से बाहर है। उन्हें पास के सीएचसी हॉस्पिटल में अभी भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तात्काळ मौके पर पहुच कर आरोपियों की तलाश हेतु शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।