बिलासपुर 01 मार्च 2021। भनवारटंक जहां के धार्मिक स्थल मरही माता मंदिर आसपास के जिलों, राज्यों के लोगो का आस्था का केंद्र है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। वहां अवैध शराब बिक्री व असामाजिक तत्वों द्वारा आये दिन मारपीट होंने की सूचना आ रही थी। जिसके लिए विगत दिनों पूर्व श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर द्वारा उक्त धार्मिक स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व राजस्व अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक निर्देश दिए गये थे।
इन्ही निर्देशो का पालन करते हुए आज 28 फरवरी रविवार को बेलगहना पुलिस, आबकारी विभाग का बल, एवं मरही माता मंदिर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने, अपने पास रखने एवं पीने वाले 10 व्यक्तियों पर पुलिस ने पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।