●छत्तीसगढ़ आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ सम्पन्न, ●भारती मिश्रा बनी जिलाध्यक्ष व बिलासपुर परियोजना अध्यक्ष बनी – मंजू मेश्राम
बिलासपुर 28 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव कराया गया। जिसके लिए आज सुबह 11 बजे से ही शासकीय उच्चतर महाविधालय, राजेन्द्र नगर मे जिले भर की आंगनबाड़ी सहायिकाऐं एकत्रित रही। जंहा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मतदान के माध्यम से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
बिलासपुर जिले के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सकरी ,कोटा, तखतपुर, बिलासपुर चार स्थानों में सेंटर बनाया गया था। बिलासपुर शहर के लिये राजेंद्र नगर स्थित शासकीय उच्चतर महाविद्यालय को वोटिंग बूथ बनाया गया था। यँहा की वोटर लिस्ट में 532 लोगो का नाम था जिसमे 355 लोग ही वोट डालने के लिए पहुचे। बाकी लोग अनुपस्थिति रहे।
जिसमे जिलाध्यक्ष पद के लिए सीमा चौहान , योगिता क्षत्रिय व भारती मिश्रा मैदान में थी वंही बिलासपुर क्षेत्र के परियोजना अध्यक्ष पद के लिए मंजू मेश्राम व फिरदौस बानो मैदान में उतरी हुई थी। इन सभी के बीच काटे की टक्कर देखी गई ।
जिले के चारो सेंटरों के वोटरों को मिलाकर कुल 1584 मतदाता थे। जिसमें 1061 लोगो ने अपने मतो का प्रयोग किया। जिसमें 28 वोट रद्द पाये गये। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 1033 वोट पढ़े। जिसमे भारती मिश्रा को 374, सीमा चौहान को 358 व योगिता क्षत्री को 301 वोट मिले एवं 28 वोट रद्द पाये गये। इस तरह भारती मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा चौहान को 16 वोटों से हराकर बिलासपुर की जिला अध्यक्ष चुनी गई। वंही परियोजना अध्यक्ष पद पर बिलासपुर से मंजू मेश्राम, तखतपुर से सुचिता शर्मा (निर्विरोध),कोटा से शोभा तिवारी, सकरी से मीना साहू विजयी रही।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भारती मिश्रा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाडी सहायिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव सजग रहकर इनके हक की आवाज बनूगी जिसके जिसके लिए मेरे साथियों ने मुझे चुना है।
उंक्त निर्वाचन के जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश वर्मा रहे । जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष व लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराया गया। उंक्त चुनाव को सम्पन्न कराने में संगठन के संरक्षक परस कौशिक, चंद्रशेखर पाण्डेय, प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिता सिंह, पीठासीन अधिकारी महेंद्र कौशिक(सकरी), श्रीकांत मिश्रा(तखतपुर), मनोज साहू(कोटा) आदि का अभूतपूर्व सहयोग रहा, जिससे यह चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से आज सम्पन्न हो सका।