01 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी covid -19 वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की लोगो का पंजीयन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 28 फरवरी 2021। 01 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों को covid 19 वैक्सीन का लगना है , जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभ कर दी है ।

डॉ प्रमोद महाजन, सीएमएचओ, बिलासपुर( छ ग)

                 O1 मार्च को बिलासपुर जिले के दो सेन्टरों (1) आयुर्वेद चिकित्सालय एवम (2) मार्क हॉस्पिटल में covid 19 की वेक्सीन लगाई जाएगी। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण हेतु व्हाट्सएप नंबर 8878221776 जारी कर लोगों से पंजीयन हेतु कुछ जानकारी मांगी है । रजिस्ट्रेशन हेतु अपना नाम, उम्र ,मो.नंबर, पता यदि कोई गंभीर बीमारी हो तो उसकी जानकारी दिए गए व्हाट्सएप नम्बर पर मागा गया है। जिसके माध्यम से लोगो की वैक्सीनेशन के लिए नाम पंजीकृत किया जाएगा।

        सीएचएमओ डॉ प्रमोद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया है कि 01 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन लगनी है ,जिसके पंजीकरण के लिए आज व्हाट्सएप न जारी किया गया है। जंहा लोग अपना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करा सकते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में अभी 2 हॉस्पिटलो को इस के लिए चिन्हित किया गया है जंहा प्रतिदिन 100-100 लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी। आगे वैक्सीन सेन्टरों को जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close