न्यूज़ डेस्क – आज के युग मे कोई बैल गाड़ी से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की कल्पना भी नही कर सकता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्कूल के बारे में बताने जा रहे है जंहा के बच्चे हर रोज बैल गाड़ीयो से ही स्कूल जाते है।
यँहा बच्चो के स्कूल वाहन को इको फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे अब यहां अब न तो पेट्रोल की खर्चे की चिंता रहा न ही प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। यँहा के बच्चे भी बैल गाड़ी से स्कूल जाने में बहुत एंजॉय कर रहे है। इस बैल गाड़ी में बच्चो की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। गाड़ी के अंदर बच्चो की बैठने के लिये बेंच लगाया गया है, बच्चो की सुरक्षा के लिए गाड़ी के चारो तरफ जालीयां लगाई गई है, धूप व बारिश से सुरक्षा के लिए छत को कवर्ड किया गया है। इस तरह एक सुरक्षित वाहन का पूर्णरूवरूप इस गाड़ी को दी गई है। स्कूल के पास ऐसे 11 गाड़ीयां है ,एक गाड़ी में लगभग 11-12 बच्चे आते है।
ये स्कूल भारत के वृंदावन में स्थित है जिसे सदीपनी मुनि स्कूल के नाम से जाना जाता है। इस स्कूल को भारत का पहला स्कूल कहा गया है जंहा बच्चे बैल गाड़ियों से अपने स्कूल पढ़ने के लिए आते है।