बिलासपुर 24 फरवरी 2021।”वर्ल्ड रोटरी डे” को रोटरी क्लब क्वीन ने महावारी जागरूकता अभियान के रूप में मनाया। उनके द्वारा क्षेत्र के द्वारिका प्रसाद शुक्ला हाई सेकेंडरी स्कूल, ग्राम- नवापारा( घोंघाड़ीह ) के स्कूल में जाकर मासिक धर्म (महावारी ) के प्रति छात्राओं में जागरूकता पैदा की गई तथा बच्चों को पौष्टिक आहार के सम्बंध में जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर स्कूल की लगभग 300 से अधिक छात्राओं को सैनिटेरी पैड वितरित किया गया । साथ ही विटामिन सी युक्त फल वितरित किये गए साथ ही छात्राओं को स्टेशनेरी सामग्रीयो का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में छात्राओं क़ी जागरूकता के लिए पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता पर आधारित विभिन्न पोस्टर भी लगवाए गये।
इस दिवस की “थीम इट्स टाइम फ़ोर ऐक्शन है”। जिसका अर्थ है अब मासिक धर्म को सोचने का नहीं बल्कि इस दौरान साफ़ सफ़ाई को ले कर सतर्क रहने का है।
इस कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्वीन की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से जूझ रही छात्राओं को रोटरी क्वीन द्वारा डाक्टर से उपचार भी कराया जाएगा।
उंक्त कार्यक्रम में रोटरी क्वीन की अध्यक्षा शिल्पी चौधरी, सचिव मनीषा जयसवाल, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह , क्षमा सिंह एवं स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बडी संख्याओं में छात्राएं उपस्थित रहे ।