बिलासपुर 21 फरवरी 2021।पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं यातायात डीएसपी श्री सत्येंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में रविवार को जैन इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय महाविद्यालय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में यातायात जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिला रोड सेफ्टी सेल बिलासपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे एवं आरक्षक भुनेश्वर मरावी के द्वारा कार्यशाला में सुरक्षित यातायात के नियम दुर्घटना के कारण एवं बचाव के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी गई इसके अलावा गुड सेमेरिटन के संबंध में भी सविस्तार से जानकारी दिया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।कार्यक्रम के अंत में उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे ने एन.सी. सी. कैडेटों को यातायात नियम के हमेशा पालन करने की शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट श्री आशीष शर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे|