रायपुर 20 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों का सबसे बड़ा संघ छ ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने होली पर्व के पूर्व छ ग सरकार से 7 वें वेतनमान के बकाया एरियर्स प्रदान करने कि मांग कि है।संघ के प्रांता अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने हमारे संवाददाता को बताया कि छ ग सरकार द्वारा भी अब होली पर्व के पहले 7 वें वेतनमान का एरियर्स राशि प्रदान किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने आज 20 फरवरी 2021 अपने साढ़े 4 लाख से अधिक नियमित सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के बकाया एरियर का 75 प्रतिशत हिस्सा मार्च में दिए जाने संबंधित प्रस्ताव भेजा है। म प्र के इस प्रस्ताव के बाद से छत्तीसगढ़ के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने म प्र सरकार कि भांति यहां के कर्मचारियों को भी मार्च में होली के पहले 7 वें वेतनमान का एरियर्स राशि प्रदान करने कि मांग बढ़ती जा रही है।संघ के अध्यक्ष श्री अटेरिया ने छ ग सरकार से कर्मचारियों के हित में फैसले लेते हुए एरियर्स राशि प्रदान करने कि मांग की है।