बिलासपुर 18 फरवरी 2021।असम राज्य में होने वाले चुनाव के परिप्रेक्ष्य में गोहाटी पहुंचे किसी भी दल के राजनेता मां कामाख्या देवी के दरबार मे मत्था टेकने का मौका चूकना नही चाह रहे हैं। छोटे बड़े सभी नेता असम राज्य के गोहाटी स्थित नीलांचल पर्वतमाला में विराजमान 51 शक्तिपीठों में से एक जगत्प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के मंदिर में जाकर मत्था टेककर मनौती मान रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने पहले असम दौरे में ही कामाख्या मंदिर जाना नही भूले।
इसी परिप्रेक्ष्य में विगत लगभग एक सप्ताह से असम में चुनाव कार्य मे ब्यस्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने आज गोहाटी स्थित नीलांचल पहाड़ी पर स्थित मां कामाख्या देवी के मंदिर गये और छत्तीसगढ़ राज्य में सुख शांति तथा असम राज्य में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिये पूजा अर्चना किये, अपने परिवार व मित्रों के लिये भी श्री तिवारी ने मातारानी से आशीर्वाद लिये।
ज्ञात हो कि वर्ष में चार नवरात्रि होता है,जिसमे दो शारदीय व बासंती देवीभक्त लोग बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाते है,शेष दो नवरात्रि जिसे गुप्त नवरात्रि स चल रहा है,जिसे साधक गण पूर्ण मनोभाव से मना रहे हैं।