आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के लिए भर्ती हेतु आवेदन 01 मार्च तक

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 18 फरवरी 2021।एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम पंचायत उमरिया केन्द्र क्र.01, कड़ार केन्द्र क्र. 03 हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 पद एवं ग्राम खम्हारडीह, कुआंपाली, रहंगी केन्द्र क्र. 04, नगरौड़ी, बेलटुकरी केन्द्र क्र. 01, सेंवार केन्द्र क्र. 04, बोदरी केन्द्र क्र. 16 वार्ड क्र.01, तिफरा केन्द्र क्र.04, सिरगिट्टी केन्द्र क्र.11, सिरगिट्टी केन्द्र क्र. 06 में आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 1-1 पद आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 मार्च है।

जिस ग्राम के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदिका को उसी ग्राम/नगर की निवासी होना चाहिए, निर्धारित आवेदन प्रारूप में, शैक्षणिक योग्यता हेतु ग्रेडिंग मान्य नहीं किया जायेगा। निर्धारित पूर्णांक, प्राप्तांक अंकसूची मान्य किया जाएगा। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन परियोजना कार्यालय बिल्हा में 01 मार्च 2021 तक 5.30 तक सीधे कार्यालय में या पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close