वीडियो : व्यापार विहार के किराना दुकान में चोरी करते एक युवक रंगे हाथों पकड़ाया,  ●लोगों ने उसे जमकर पीटा तथा उसके हाथ पैर भी बांधे

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 18 फरवरी 2021। व्यापार विहार के वाधवानी ट्रेडर्स में चोरी करते एक 30 -35 वर्ष के अज्ञात युवक को वंहा के लोगो ने आज दोपहर रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वंहा के 20 -25 लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जिससे वह घायल अवस्था मे वंहा बैठा दर्द से कराह रहा था। लोग यंही नही रुके पुलिस को सूचना देने बजाय उसके दोनों हाथों व पैरों को भी रस्सी से बांध दिया था। और बीच बीच मे लोग आ आ कर उसके साथ मारपीट कर ही रहे थे। जिसे देखकर उंक्त घटना की सूचना तारबाहर थाने की टीआई को दी गई।

 

      घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाने की पैट्रोलिंग टीम तात्काळ मौके पर पहुँची । जिसे देख कर मारपीट करने वाले वंहा से भाग खड़े हुए और उस चोर को मारपीट से थोड़ी राहत मिली। तारबाहर पुलिस के द्वारा अभी आगे की कार्यवाही जारी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close