●राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2021: “स्पंदन””कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन ●पुलिस हॉस्पिटल एवं यूनिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजित ●पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ ●पुलिस परिवारों की किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 फरवरी 2021।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2021 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत “स्पंदन” कार्यक्रम दिनांक 14 फरवरी को रखा गया था।

   इस तारतम्य में स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस हॉस्पिटल एवं यूनिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 फरवरी, रक्षित आरक्षित केंद्र,बिलासपुर के बिलासागुड़ी में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों व पुलिस परिवारों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था।

स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के आतिथ्य एवं सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर प्रातः 9:00 कार्यक्रम शिविर का शुभारंभ किया गया। स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार, अधिकारी एवं जवानों ने डॉक्टरों की टीम एवं विशेषज्ञों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं चिकित्सीय सलाह, मेडिसिन का लाभ प्राप्त किया।

स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सत्येंद्र पांडे, निरीक्षक श्री कलीम खान, निरीक्षक यातायात श्री प्रमोद किस्पोट्टा,रक्षित निरीक्षक श्री घनेंद्र ध्रुव,सूबेदार श्री सोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अधिकारी सम्मिलित रहे।

चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में डॉ0 मोहन गुप्ता, डॉ0अंकित ठक्कर,डॉ0 विक्रांत सिंह डॉ0 मानसी खेतपाल, डॉ0 मंजीत गुपता, डॉ0 इम्मी गुप्ता, डॉ0 नम्रता कश्यप, डॉ0 साकिब अली,डॉ0 एम0 कुमार,डॉ0 जी0एस0 अग्रहरी, डॉ0 सिंह एवं नर्सिंग स्टाफ में कु0 मीनाक्षी देवांगन, कु0 ट्विंकल पैथोलैब से राजेश, राजेंद्र दीपक एवं फार्मेसी से सुनील गुप्ता, प्रतिमा सेन ने इस शिविर में चिकित्सीय परामर्श, चेकअप एवं मेडिसिन उपलब्ध कराया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close