●शहर के पब व बियर बारो में नाबालिको को परोसे जा रही नशीली पदार्थो पर तत्काल रोक लगे ●एन एस यू आई ने पुलिस प्रशासन को सौपा ज्ञापन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 बिलासपुर 14 फरवरी 2021।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने शनिवार को बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप को शहर में चल रहे पब व बियर बार में लगातार घटित होने वाली अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा रात 11 बजे के बाद भी 18 साल से कम उम्र के नाबालिक लड़के- लड़कियों को शराब एवं अन्य नशीली मादक पदार्थों को परोसने पर रोक लगाने सम्बंधित ज्ञापन सौंपा है।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री और भाराछास के कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपते हुये कहा की मैग्नेटो माल में मौजूद भूगोल बार और टेली फ़ोन इक्स्चेंज रोड में इस्थित हेवेंस पार्क होटल में पब और बियर बार में लम्बे समय में 18 साल से कम उम्र के लड़के- लड़कियों को शराब और अन्य नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं। शहर के कई पब और बियर बारो में कई प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो चुकी हैं। जिससे सबक लेते हुए तात्काळ प्रशासन को उचित कार्यवाही करने की आवश्यकता है। ताकि इन पब और बियर बारो के अवेध कार्यों को रोका जा सके।

    छात्र संगठनों ने कहा कि हमारे ज्ञापन देने के बाद भी जिला पुलिस प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाती है तो छात्र संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

उंक्त ज्ञापन युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, एनएसयूआई कार्य0 जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, एजाज हैदर, लोकेश नायक अन्य छात्र नेताओं के नेतृत्व में सौपी गई ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close