बिलासपुर 12 फरवरी 2021शहर के वार्ड क्रमांक 36 बसन्त भाई पटेल नगर कतियापारा (उदई चौक) में आज साई मंदिर की स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,शहर के गण मान्य लोगो सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियां सम्मलित हुए।
जय अंबे समिति द्वारा हर वर्ष इसी तरह साईं मंदिर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई जाती रही है। अवसर पर समिति की ओर से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया था। जो सुबह से देर शाम तक चलता रहा। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भोग व प्रसाद ग्रहण किया ।
आज के इस आयोजन में जय अंबे समिति की ओर से प्रमुख रूप से समाजसेवी शैलेन्द्र मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस की महामंत्री दुर्गा मिश्रा, युवा नेता दीपक कौशिक (जानू), अभिषेक सिंह, आईटी सेल के महामंत्री वैभव शुक्ला, अनुनय सिंह, अंकुश शुक्ला, काजू महराज,आलोक वर्मा,संतोष श्रीवास,एवँ समिति के सभी सदस्य ,वार्ड क्रमांक 36 के समस्त वार्डवासियों की महती भूमिका रही ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने जय अंबे परिवार के सभी सदस्यों को इस शानदार व भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सराहना की ।