मरवाही 10 फरवरी 2021।प्रदेश के दिग्गज नेताओ ने आज अरपा महोत्सव मे शिरकत कर महोत्सव का आनंद लिए एवं साथ मे ली सेल्फ़ी ।
मरवाही जिले में आयोजित अरपा महोत्सव में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, राजस्व मंत्री जय सिंग अग्रवाल एवं विधायक शैलेश पाण्डेय, तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव शामिल हुए।
इस महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल व विधायक शैलेश पाण्डेय ने सेल्फ़ी भी खिंचवाई।
कार्यक्रम में जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता,प्रदेश महामंत्री उत्तम वासुदेव सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए । जिला प्रशासन से सम्भाग आयुक्त संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।