रायपुर- 8 दिसम्बर 2020 रायपुर स्थित गुरु घासीदास सतनाम भवन में संविधान निर्माता परम पूज्य डाॅ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी.एन.पी.अहिरवार, प्रदेश प्रभारी दाऊराम रत्नाकर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ,बसपा प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी, ज़ोन इंचार्ज गण, जिलाध्यक्ष गण और सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी,व बसपा समर्थक गण उपस्थित थे। संगोष्ठी में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब एक विचारधारा का नाम है, और विचारधारा कभी मरती नहीं है। हम सबको बाबा साहेब की विचारधारा को देश में स्थापित करने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहना है। आज अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं के सामने दोहरी चुनौती है। एक तो सच्चे अंबेडकरी मूवमेंट को देश में स्थापित करने की चुनौती और दूसरी है नकली अंबेडकरवादी संगठनों का पर्दाफाश करने की चुनौती। आज अनेक संगठन बाबा साहेब के नाम से बने हुए हैं जो अपने आपको सच्चे अंबेडकरवादी कहते थकते नहीं हैं। लेकिन जब देश को अंबेडकर मय या प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए सरकार बनाने की बारी आती है तो यही संगठन उन्हीं मनुवादी राजनीतिक दलों को अपने वोट ट्रांसफर कर देते हैं जो राजनीतिक दल बाबा साहेब के संविधान को नेस्तनाबूत करने का काम करते हैं।
इसलिए आज बाबा साहेब के विचारों पर चलने वाली एकमात्र राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी को ही तन-मन-धन से सपोर्ट सहयोग करने की जरूरत है ताकि माननीया बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में इस देश में बहुजन समाज के लोगों की शासन सत्ता स्थापित हो सके और देश सही मायने में सोने की चिडिया बन सके।