यातायात जागरूक अभियान: यातायात नियमों का पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचने संबंधी जानकारी छात्र -छात्राओं को दी गई।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 10 फरवरी 2021।पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सत्येंद्र पांडे दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मार्च 2021 के अंतर्गत यातायात जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है।

इसी तारतम्य में एनसीसी व एनएसएस के छात्र छात्राओं को आज स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में गुडसेमीरिटर्न के विषय में जिला रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे एवं वरिष्ठ प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी द्वारा गुडसेमिरिटर्न के विषय में विस्तृत जानकारी देकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

एनसीसी और एनएसएस के छात्र छात्राओं को 5 दिवसीय चलने वाले यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निरीक्षक उमा शंकर पांडे एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी द्वारा आज दिवस को यातायात के सभी संकेत की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बच्चे जाने संबंधी जानकारी दी गई।

तारतम्य नेहरू चौक,अग्रसेन चौक, सत्यम चौक शहर के महत्वपूर्ण चौकों पर एनसीसी के जवानों को व्यवहारिक जानकारी देते हुए ड्यूटी के जवान के साथ यातायात की जानकारी दी गई एवं पंपलेट एवं स्लोगन के माध्यम से आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close