● छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग र्शासकीय कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न ●कर्मचारी शासन की रीढ़ की हड्डी है- महापौर :रामशरण यादव

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर के जिला शाखा के द्बारा आयोजित निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं संघ के मुख्य संरक्षक पी.आर.यादव एवं जिले के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों तथा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा का सम्मान एवं नव निर्वाचित तहसील/जिला शाखा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) विशिष्ठ अतिथियों महापौर रामशरण यादव एवं अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर अरूण चौहान एवं अन्य अतिथियो की उपस्थिति में 7 फरवरी 2०21 रविवार को प्रार्थना सभा गृह जल संसाधन परिसर बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। समारोह सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुआ।

 समारोह को संबोधित करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कर्मचारी शासन की रीढ़ की हड्डी है। शहर के युवा वर्ग में बढ़ते हुए नशा खोरी पर चिता व्यक्त करते हुए इसे दूर करने लिये युवा वर्ग में जागरूकता लाने के लिये सभा से समर्थन मांगा। मुख्य अतिथी एवं विशिष्ठ अतिथियों के द्बारा पी. आर.यादव एव ंजिले के सेवा निवृत्त कर्मचारी आर.एन. राजपूत , के.एल.पांडे, श्रीमति शशि आहूजा, थान सिह सनाड्य कोशाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। जिले के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संघ प्रदेशाध्यक्ष विजय झा के द्बारा शपथ दिलायी गयी।

समारोह में उमेश मुदलियार, आर.सी. धुव, राम चन्द्र तांडी, विश्वनाथ धु्रव, सी.एल.दुबे, राम कुमार यादव, पवन शर्मा, संध्या नामदेव, लता वासिग, जितू शर्मा, सुधा परिवार, राजीव कस्तूरे, आर.के.चंदवानी, सुखनंदन सिह,राजेश तिवारी, विभिन्न जिलों अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण तथा महिला कर्मचारी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close