किसान संगठनों का 6 फरवरी को देशव्यापी ‘चक्का जाम’ 

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

न्यूज़ डेस्क: किसान संगठनों ने 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया है। किसान नेताओं ने चक्का जाम के संबंध में कहा है कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक की जाएगी तथा चक्का जाम दिल्ली के अंदर नहीं होगा।

किसानो के द्वारा कल 6 फरवरी को नेशनल हाईवे में किये जा रहे चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस हाई एलर्ट पर है । 26 जनवरी को हुई हिंसक घटनाओ से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस अपनी ओर से पूरी सुरक्षा बनाये हुए है। जिसके लिए उसने अपनी पूरी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियों का जायजा लिया है।

किसानों ने शनिवार 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। साथ ही इस चक्का जाम में एम्बुलेंस व इमरजेंसी सेवाओ को बाधित नही करने का फैसला किसान संगठनों के नेताओ ने ली है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close