उप संचालक संवर्ग के अधिकारियों को नहीं बनाया जा रहा है डी ई ओ।।व्याख्याता,प्राचार्यो को डी पी आई ने कई जिलों में पदस्थ किया जिला शिक्षा अधिकारी पद के प्रभार में।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायपुर 03फरवरी2021।   शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर उप संचालक संवर्ग के अधिकारी को पदस्थापना न देकर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों द्वारा अब भी हायर सेकेण्डरी स्कूल के व्याख्याता,प्राचार्य के पद पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी को ऐसे उच्च पदों पर प्रभार दिया जा रहा है।प्रदेश में ऐसे कई जिला के जिला शिक्षा अधिकारी प्रभार से चल रहे हैं जबकि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो प्रभारवाद का जमकर विरोध करती थी आज छ ग में कांग्रेस की सरकार है फिर भी शिक्षा विभाग के इस महत्वपूर्ण पद पर प्रभारवाद हावी है अभी देखा जाए तो करीब 8 से 10 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी प्रभार पर चल रहे हैं जो सीधे स्कूल के व्याख्याता और प्राचार्यो को डी ई ओ बना दिए गए हैं जब की प्रदेश में उप संचालक संवर्ग के कई अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी बनने कि कतार में हैं और वरिष्ठ भी हैं।

 

 

                      इधर रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के सेवानिवृत होने के बाद संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने अशोक नारायण बंजारा को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर का प्रभार सौप दिया है जिसको लेकर छ ग पैरेंट्स एसोसियेशन ने आपत्ति दर्ज कराते हुए डी ई ओ बंजारा को हटाने की मांग कि गई है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर उप संचालक संवर्ग के समकक्ष का पद है एवं उसी संवर्ग के अधिकारी को पदस्थ किए जाने का प्रावधान है लेकिन संचालक के द्वारा सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 2011 को बाईपास करते हुए अशोक नारायण बंजारा सहायक संचालक को 30 जनवरी 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर का प्रभार सौंपा गया है। पॉल का कहना है कि प्रदेश में मूल संवर्ग(उप संचालक) के प्रथम श्रेणी अधिकारी के रहते हुए संचालक के द्वारा द्वितीय श्रेणी अधिकारी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया जाना सामान्य प्रशासन विभाग के स्थायी निर्देश 4 अगस्त 2011 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है।पैरेंट्स एसोसियेशन कि विगत रविवार को राजधानी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश से सैकड़ों पालकों के द्वारा संचालक को पोस्ट कार्ड भेजकर नारायण बंजारा को हटाने कि मांग किया जाएगा।इस संदर्भ में जानने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ ग के डी पी आई जितेंद्र शुक्ला से संपर्क किया तो उन्होंने मोबाईल रिसीव नहीं किया जबकि उनके मोबाईल पर 3 बार घंटी गई।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close