वीडियो : सती श्री ज्वेलरी लूटकांड के आरोपीयों का पुलिस ने किया खुलासा पढ़िए पूरी खबर…

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 बिलासपुर 30 जनवरी 2021। सती श्री ज्वेलरी दुकान में लूट व गोलीकाण्ड की घटना को अंजाम देने वालो आरोपियों का आज बिलासा गुड़ी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा किया है।

     उंक्त घटना का मुख्य मास्टर माइंड बिलासपुर के तालापारा निवासी दिनेश बाँधेकर है। जिसने अपने झारखंड के कुछ साथियों के साथ मिलकर उंक्त पूरी घटना को अंजाम दिया था। दुकान शहर के आउटर में होने की वजह से इन्होंने लूट के लिए इस दुकान को अपना टारगेट बनाया था। जिसके लिए इन्होंने कुछ दिनों तक दुकान की रेकी भी की थी। इनकी प्लानिंग थी कि पिस्तौल दिखाकर जेवरात लूट कर झारखंड भागने की , लेकिन मामला यँहा उल्टा पड़ गया और इनको दुकान लूटने से पहले भागना पड़ा गया।

 

 

 

    बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज दोपहर बिलासा गुड़ी में उंक्त घटने की खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी के एक दिन पहले 25 जनवरी की रातः 7 बजकर 55 मिनट पर सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी कॉलोनी के पास सतिश्री ज्वेलरी दुकान में अचानक चार नकाबपोश आरोपियों ने एक साथ घुसकर डकैती का प्रयास किया था, जंहा ज्वेलरी दुकान के संचालन आलोक सोनी के द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए उनमें से दो आरोपियों ने घटना स्थल पर ही उन पर गोली चला कर घायल कर दिया था।

         घटना की सूचना मिलते ही तात्काल पुलिस अधीक्षक सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुच कर मौके की मुआयना किये व तात्काल शहर के चारो ओर नाकेबंदी की गई व मौके की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को तुरंत बुलाया गया एवं साइबर सेल की भी मद्दत ली गई।

 

   घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जिले के सभी आला अधिकारियों की एक आपातकालीन मीटिंग भी बुलाई । जंहा अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व सीएसपी आर एन यादव के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 अलग अलग टीम गठित की गई। विवेचना ने पुलिस के द्वारा घटना स्थल के आस पास के 100 से भी अधिक सीसीटीवी को खंगाला गया,700 संदिग्धों से पूछताछ की गई, ज्वेलरी दुकान के पुराने फुटेज भी चेक किये गए। अंत मे घटना स्थल पर आरोपियों के छूटे बेग व उसमें रखे नम्बर प्लेट की जब बारीकी से विवेचना की गई तो पुलिस को आरोपियों की प्रारंभिक क्लू मिला जिसके आधार पर आरोपियों तक पंहुचा गया।

     आरोपी का गांजा का भी कारोबार है जिससे पुलिस ने गांजा खरीदने के बहाने से उससे संपर्क साधा । आरोपी को जब पुलिस पकड़ने गई तो उसने पुलिस वालों पर भी हमला कर दिया जिससे दो पुलिस वाले घायल भी हुए लेकिन अंततः आरोपी पकड़ा गया। पकड़े जाने पर उन्होंने अपने झारखंड के कुछ अन्य साथियों के नाम व पता भी बताया जिसके साथ मिलकर उन्होने उंक्त घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने झारखंड के रामगढ़ जिले से उनके अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

      आरोपी उंक्त घटना के अलावा कोटा ,सकरी, मस्तुरी, चकरभाठा, तखतपुर, तारबाहर, मुंगेली, लोरमी, अकलतरा में 20 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बलौदाबाजार जिले में हुऐ डकैती में भी शामिल है, जिसमे वह फरार चल रहा है। पुलिस की पूछताछ में अभी और भी खुलासे होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

आरोपियों के नाम :

1/ दिनेश बाँधेकर उर्फ दीनू, पिता- रूप महाजन, उम्र 40 साल,निवासी- तालापारा बिलासपुर वर्तमान- दीनदयाल कॉलोनी मंगला, बिलासपुर

( छ ग)

2/-राजू साव, पिता- कृष्णा कसेर, उम्र- 39 निवासी- मरार गली मगरपारा,बिलासपुर(छ ग)

3/-मोहम्मद मज़हर अंसारी,पिता- सरीफ अंसारी,उम्र-39, निवासी-पुराण क़ब्रिस्तान करबला चौक, दुर्गी बस्ती, बड़का काना, थाना- पतरातू ,जिला- रामगढ़ (झारखंड)

4/-जितेंद्र शर्मा उर्फ छोटू ठाकुर उम्र 24 साल, निवासी-ग्राम हेहल बड़का काना, थाना पतरातू जिला -रामगढ़ (झारखंड )

5/- मोहम्मद नाजिर अंसारी उम्र 22 साल, पिता मोहम्मद साहिर अंसारी निवासी-रामगढ़ थाना नोसारा, जिला रामगढ़ (झारखंड)

आरोपियों से जप्त सामग्री :

दिनेश बाँधेकर : 1 कट्टा,02 कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,पहने कपड़े व जूते

नजीर अंसारी : 01 कट्टा,03 कारतूस

राजू साव : घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

      उंक्त प्रकरण में अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,सीएसपी सिटी आर एन यादव, कलीम खान, प्रदीप आर्या, परवेश तिवारी, शानिप रात्रे, सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक, मनोज नायक, अजय वारे, फैजुल होता शाह, प्रभाकर तिवारी, रविन्द्र यादव, जितेंद्र सिंह, हेमंत आदित्य, ओमप्रकाश परिहार, अवधेश सिंह, भरत राठौर, अशोक कश्यप, धनेंद्र साहू, शोभित कैवर्त, विकास यादव,सरफराज खान,जय साहू, संजीव जांगड़े, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा दीपक यादव, देवेंद्र दुबे, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का,शैलेंद्र साहू, सुनील पटेल, सोनू पाल, प्रमोद कसेर, तदवीर पोर्ते, मनोज बघेल, सतीश यादव, वीरेंद्र भोई, वीरेंद्र साहू, अविनाश पाण्डेय, बोधुराम कुम्हार, मालिक राम साहू, अतुल सिंह, राकेश बंजारे, धर्मेंद्र साहू, विकास राम,सतीश भारद्वाज, ईश्वरी कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close