शहीद दिवस पर किया जायेगा मौन धारण

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 29 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भारत में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाये।

इस दिवस को मनाए जाने के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्थायी अनुदेश निर्धारित किए गए है। जिसमें हर वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे देश भर में दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए तथा काम और गतिविधियों रोक दी जानी चाहिए। जहां संभव हो, दो मिनट का मौन रखा जाना चाहिए तथा काम और गतिविधियां रोक दी जानी चाहिए, दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना पूर्वान्ह 10.59 बजे से 11 बजे तक साइरन बजाकर दी जानी चाहिए और फिर दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आॅल क्लीयर साइरन बजाए जाने चाहिए। जहां साइरन हो वहां यही कार्यविधि अपनाई जानी चाहिए। सायरन सुनकर (जहां उपलब्ध हो) सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जहां सायरन की व्यवस्था न हो वहां संबंधित सभी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के संबंध में उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।

 शहीदों की स्मृति के रूप में मनाए जाने वाले शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए भी सभी आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।

 उक्त आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा समुचित अनुदेश जारी किए जाए। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकीकरण से संबंधित विषय पर हाईब्रिड/आॅनलाईन मोड में भाषण और वार्ताएं की जा सकती है। शहीद दिवस केे दौरान कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close