बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मानते युवाओं को पुलिस ने बिठाया थाने में, दोबारा ऐसी गलती न करने की समझाइश देकर परिजनों के समक्ष छोड़ा

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 28 जनवरी 2021।आज कल कुछ युवाओं में आम सड़क के बीच में केक काट कर अपना जन्मदिन मनाने का ट्रेंड से चल गया है। लेकिन इस तरह बीच सड़क में केक काटकर जन्मदिन मनाने से सडक में ट्रैफिक जाम तो होती ही है साथ में दुर्घटना के शिकार होने की संभावनाएं भी बनी रहती है। जिसके लिए समय समय पर पुलिस द्वारा युवाओ को समझाइश दी जाती रही है।लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसी हरकत करने से बाज नही आते है।

     बुधवार की रात पुलिस की कंट्रोल रूम से पॉइंट मिला कि कुछ लड़के तालापारा मेन रोड में केक काटकर अपना बर्थडे पार्टी मना रहे है। उक्त पॉइंट पर पेट्रोलिंग पुलिस को तत्काल भेजा गया। जंहा बीच रोड में 35 से 40 लड़के इकट्ठा हो कर अपना जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। जो कि पुलिस को देखते ही सभी वंहा से भागने खड़े हुए सिर्फ 2 लड़के ही पुलिस के हाथ लगे । जिसे केक सहित सिविल लाइन थाना लाया गया।

जंहा उनके परिजनों को बुलाकर रोड पर बर्थडे पार्टी नही मनाने की समझाईश दी गई। साथ ही दोबारा ऐसा हरकत नही करने की चेतावनी देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close