बिलासपुर 27 जनवरी 2021। भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर चकरभाठा हवाईअड्डा को 3 सी केटेगरी का लाइसेंस जारी कर दिया है। इसके लिए पिछले 245 दिनों से हवाई सेवा संघर्ष समिति के साथ मिलकर आंदोलन कर रहे हैं।
पिछले दिनों केंद्र उड्डयन मंत्री को महापौर रामशरण यादव ने पत्र लिख बिलासपुर को हवाई सुविधा देने की मांग की थी। राज्यसभा सांसद को भी हवाई सेवा संघर्ष समिति के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद भारत सरकार ने चकरभाठा हवाई अड्डा को 3 सी लाइसेंस जारी कर दिया। अब चकरभाठा से जल्द हवाई सेवा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
महापौर रामशरण यादव ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर हवाईअड्डा चकरभाठा से जल्द से जल्द हवाई सेवा प्रारंभ होगा । इसपर क्षेत्रवासियों को महापौर ने बधाई दी।