245 दिनों की अखंड धरना आंदोलन के बाद आखिरकार,  बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली 3C कैटेगरी की मान्यता -जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की मची होड़- 

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 27 जनवरी 2021।बिलासपुर के चकरभाठा स्थित बिलासा दाई हवाई केन्द्र को अब 3C केटेगरी की मान्यता प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री भुपेश बघेल जी की पहल से 2C मान्यता को अपग्रेड कर 3C की मान्यता प्रदान की गई है।

जिसके बाद आज शहरवासियों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। शहर वासियों ने इस मान्यता के लिए एक लम्बी लड़ाई लड़ी है। जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार के विमानन मंत्रालय को आज मान्यता देने के लिए बाध्य होना पड़ा।

शहर वासियों की इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निरंतर सहयोग मिला। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठा0धर्मजीत सिंह ने जनता की इस मांग को आंदोलन स्थल से लेकर सदन तक आवाज को लगातार बुलंद करते रहे। महापौर रामचरण यादव द्वारा समय-समय पर आंदोलन स्थल पर आकर युवाओं व नागरिकों का हौसला बढ़ाते रहें। शहर विधायक शैलेष पाण्डेय व बिलासपुर के लोकसभा सांसद अरुण साव ने भी इस आंदोलनरत अखंड धरने में शामिल होकर जनता की आवाज को बुलंद की। साथ ही राज्यसभा सांसद विवेक तन्ख्वाह ने भी अपनी ओर से सराहनीय प्रयास किया। दैनिक समाचार पत्रों, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथियों ने भी इस लड़ाई में अपनी सार्थक भूमिका निभाई। जिसका ही यह परिणाम है कि बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट को 3G लाइसेंस का मिलना आज संभव हो सका है।

बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट को 3C कैटेगरी लाइसेंस की मान्यता के लिए लगभग ढाई सौ दिन तक आंदोलनरत शहर के वो तमाम संगठन धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारी, छात्र, नौजवान के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिये । जिन्होंने इस आंदोलन को बिलासपुर के स्वाभिमान के साथ जोड़कर देखा एवं इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे । आज इस प्रयास के लिए “हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति” के सभी पदाधिकारियों व उन तमाम संगठनों का आभार व अभिनंदन करना चाहिए । जिन्होने इस आंदोलन को ऐतिहासिक जन आंदोलन बनाया और जिस जन आंदोलन को देखकर आज केंद्र सरकार की विमानन मंत्रालय को जनता की मांगों को मानने के लिए बाध्य होना पड़ा।

वर्तमान परिस्थितियों में लाइसेंस मिलते ही सभी जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की होड़ मची हुई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close