BREAKING:न्यायधानी में एक बार फिर चली गोली, छ: बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर मालिक पर चलाई गोली

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 25 जनवरी 2021। सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर के पास चेकिंग पाइंट से कुछ दूर बदमाशों ने ज्वैलर्स को दुकान में घुसकर गोली मार दिया है।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर को तत्काल चारो तरफ से नाकाबन्द कर दिया है गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान उस्लापुर से कुछ दूर नेचर सिटी के पास ज्वैलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार गोली से हमला किया है। दुकानदार को दोनो हाथों में गोली लगी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान से कुछ दूर पुलिस का चेकिंग अभियान भी चल रहा था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके साथ ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 लोग दो मोटरसायकल पर सवार होकर करीब साढ़े सात बजे शाम को दुकान पहुंचे। मोटर सायकल बाहर खड़ी करने के बाद सभी लोग नेचर सिटी के पास स्थित श्री सती ज्वैलर्स में दाखिल हुए। दुकान में घटना के समय संचालक आलोक सोनी उम्र 26 मौजूद था। लोगों की माने तो बदमाशों ने चार पांच राउन्ड गोली चलाया है। गोली चलने से दुकान संचालक आलोक सोनी बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गोलिया लगी है। गोली चलाने के बाद मोटरसायकल से फरार हो गए। इधर पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचने के बाद नाकाबन्दी का आदेश दिया है।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close