छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. श्रीमती किरणमयी नायक का बिलासपुर दौरा कार्यक्रम

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 25 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. श्रीमती किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) 28 एवं 29 जनवरी 2021 को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगी।

डाॅ. श्रीमती नायक का 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे बिलासपुर आगमन होगा। विश्रामगृह में 11.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात् विश्राम गृह से श्रीमती नायक प्रार्थना भवन जल संसाधन विभाग आएंगी एवं बिलासपुर जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। इसके पश्चात् वे शाम 5 बजे से विश्रामगृह में आमजनों से मुलाकात के पश्चात् रात्रि विश्राम करेंगी।

इसी प्रकार डाॅ. श्रीमती नायम 29 जनवरी को भी 11.30 के पश्चात् प्रार्थना भवन जल संसाधन विभाग में बिलासपुर जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई के पश्चात् शाम 5 बजे विश्रामगृह में आमजनों से मुलाकात करेंगी। शाम 6 बजे विश्रामगृह बिलासपुर से जिला रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close