नई दिल्लीः कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 50 से अधिक उम्र के लोगों को एवं सभी जनप्रतिनिधियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
इसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अधिकांश केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, विभिन्न राज्यो के मुख्यमंत्री एवं सभी दलों के बड़े नेता शामिल होंगे।स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र के व अन्य बीमारियों से ग्रस्त 27 करोड़ लोगो को टीका लगाने की स्वास्थ्य विभाग की योजना है।