मापदण्डो और निर्देशो के अनुरुप हो रहा टीकाकरण – शैलेश पाण्डेय टीका लगने के बाद कर्मचारियों से मिले विधायक

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 16 जनवरी 2021।जिला चिकित्सालय से आज बिलासपुर मे करोना टीकाकरण का औपचारिक शुभारम्भ किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशो व मापदण्डो के अनुरुप जिले के सभी 6 स्थानो पर टीकाकरण करने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है।

 आज संभागीय डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (जिला चिकित्सालय)से इसकी औपचारिक शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों ने सिम्स हॉस्पिटल जा कर उंन सभी लोगो से मिले जिन्हें आज टीका लगाया गया। सभी खुश और निश्चिन्त थे।

आज के इस कार्यक्रम मे बिलासपुर लोक सभा सांसद अरुण साव ,विधायक शैलेश पाण्डेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महापौर रामशंकर यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,एल्डरमेन शैलेन्द्र जयसवाल ,सुबोध केसरी ,रामा बघेल,अर्जुन सिंह , काशी रात्रे, श्रीमती अज़रा खान ,शास्वत तिवारी,रिन्कू छाबरा, सुदेश दुबे एवं प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन ,डॉ तृप्ति नागरिया,डॉ आरती पाण्डेय,श्रीमती अन्शिका पाण्डेय, पुनीत भारद्वाज, अनिल गुप्ता ,शैफाली कक्कड,विजय सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close