32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के संबंध में  राजपत्रित अधिकारियों एवं यातायात पुलिस अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 जनवरी 2021।”राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” दिनांक 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा दिनांक 13 जनवरी को स्थानीय बिलासागुड़ी में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं यातायात के पांचों थानों के थाना प्रभारियों की इस संबंध में बैठक में चर्चा की गई।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के संबंध में पुलिस मुख्यालय के परिपालन में की जाने वाले विभिन्न आयोजन के संबंध में तिथिवार बैठक में चर्चा करते हुए

दिनांक 14 जनवरी 2021 के बैठक में कार्यक्रम आयोजन को पूर्ण रूप देने के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्री सत्येंद्र पांडेय एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं यातायात के थाना प्रभारियों की बैठक हुई।

 

पुलिस मुख्यालय और सड़क राज्य मार्ग नई दिल्ली के निर्देश पर “32 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक होना है। इससे पूर्व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन होता था इस वर्ष “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन, जिसमें माह भार यातायात जागरूकता एवं विभिन्न कार्यक्रम संबंधी आयोजन किया जाना हैं ,इस संबंध में प्रशांत अग्रवाल ने बिलासागुड़ी में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने अपने अपने सुझाव इस बैठक में दिए।

बैठक में कार्यक्रम आयोजन हेतु तिथि वार चर्चा कर सड़क सुरक्षा माह 2021 का आयोजन संबंधी दिवस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

 बैठक के दौरान कार्यक्रम संबंधी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज द्वारा जारी विस्तृत बिंदुओं के साथ सुरक्षा माह के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों पर भी चर्चा की गई।

इसमें प्रतियोगिताएं, कैंप यातायात जागरूकता, हेलमेट रैली, यातायात शिक्षा,एवं व्यवस्था पर जोर देने की बात कही गई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में भी सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के निर्देश दिए एवं थानेदारों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए परिचर्चा का आयोजन करने के निर्देश दिए गए ।नुक्कड़ नाटक का आयोजन स्कूली बसों की जांच, ऑटो रिक्शा चालकों को प्रशिक्षण, वाहनों में चालक मालिक का नाम हेल्पलाइन नंबर लिखवाने एवं भारी वाहनों के फिटनेस टेस्ट एवं वाहन चालकों के हेल्थ परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही साथ प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओ0पी शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रोहित बघेल, उप पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पांडे , निरीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा , निरीक्षक एस0 एक्का, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक अरविंद कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अशोक अग्रवाल, मुकुंद शर्मा, आशीष शर्मा, सविता प्रथमेश, प्रथमेश सर, निविदा सरकार, राजकुमार सुखवानी, अब्दुल हमीद, मुकेश साहू, इंद्रजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह आर0जे0 फिजा, आर0 जे0, नपुर,आर0 जे0 राघव, अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close