भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज जन्मदिन- स्व.इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा कि ऊपर से अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है..? राकेश शर्मा ने उत्तर दिया – “सारे जहाँ से अच्छा”…
रायपुर 14 जनवरी 2021।प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज हिन्दुस्तान को गौरवान्वित करने वाले अशोक चक्र से सम्मानित भारत के पहले और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा जी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
उनकी अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान भारत की तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा कि ऊपर से अन्तरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?
राकेश शर्मा ने उत्तर दिया- “सारे जहाँ से अच्छा”
धरती से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का यह सवाल और अंतरिक्ष में रूसी अंतरिक्ष यान से भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के इस जवाब ने हर हिन्दुस्तानी को रोमांचित कर दिया था।