इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 13 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए।

भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव हेतु जारी निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करने कहा गया है।
जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक के टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किसी भी स्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्रित करना वर्जित है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा एवं झांकी भी नहीं निकाली जाएगी। गणमान्य अतिथियों को भी सिविल संख्या में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक व्यवस्था में भी सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। विभाग कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके कार्यालयों मंे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया जाए। सभी शासकीय सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close