
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान विकास खंड करतला में “राष्ट्रीय युवा दिवस “का आयोजन ।
कोरबा 12 जनवरी 2021। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान विकास खंड करतला में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं स्काउट_ गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था के प्राचार्य पी. पटेल के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डी.आर. पटेल के कुशल नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चन, दीप प्रज्वलित एवं श्रीफल तोड़कर कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य पी.पटेल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए एवं क्यों मनाया जाता है के बारे में स्वयं सेवकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डी.आर.पटेल द्वारा समाज में युवाओं की भागीदारी , व्यक्तित्व विकास, आदर्शों और विचारों के बारे में अपना विचार व्यक्त किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक बैजू सोनी एवं प्रकाश कुमार खांडे के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम में स्टाफ के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं के.आर साहू , एम. एल. साहू, एस.के कुर्रे, एस,के मानिकपुरी, टी.आर कंवर, पी.के यादव, डी. एस. पटेल, ए.के. निर्मल, लेखेंद्र साहू, सुश्री तोरण टंडन , पूर्णिमा तिवारी , अनिता राठौर ,सर्जीता कंवर, मेम कंवर, सरिता महिलांगे, ब्रिजीया राजवाड़े, राजकुमार पटेल, नान्ही दास महंत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ए.के. निर्मल उच्च वर्ग शिक्षक द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डी. आर .पटेल के द्वारा किया गया।कार्यक्रम पश्चात विद्यालय कैंपस के चारों ओर साफ_सफाई का कार्य किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश कुमार खांडे, रमाकांत पटेल, नरेंद्र मैत्री, बैजू सोनी, सुनील कुमार, एलिस दिवाकर, करण दिव्य, कमलेश पटेल ,गौतम पटेल ,राज पटेल राजकुमार ,सोनू कुमार,तीर्थ कुमार, बृजेश पटेल ,दिनेश कुमार कंवर, शैलेश पटवा, पूजा पटेल, बिना रानी, मेघा पटेल, काजल पटेल, पुष्प लता कंवर, कौशल्या कंवर, अलका खूंटे, प्रिया, प्रियंका, सविता पटेल आदि स्वयं सेवक एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं का विशेष योगदान रहा।
Live Cricket
Live Share Market




