अरपा के 100 करोड के बैराजो का जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने किया निरीक्षण

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर को दी गई दो बराज के सौगात के कार्यस्थल और कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे । यहां पर उन्होंने कार्य स्थल पर जाकर निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण किया ।

इसके पहले वे सरकंडा के शिव घाट तथा शनिचरी के पचरी घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने मंत्री जी को निर्माणाधीन अरपा के दोनों बैराज की जानकारी दी । साथ ही बिलासपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा अरपा के दोनों तट पर बनाये जाने वाले स्मार्ट रोड,खूबसूरत लाइटिंग व सडक के दोनों ओर लगने वाले पेड़ पौधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।

जल संसाधन मंत्री चौबे ने अरपा में शहर के प्रदूषित जल छोड़े जाने पर अपनी चिंता व्यक्त की जिस पर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अरपा के दोनों किनारे नाला बनाने की स्वीकृति दे दी है जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने वाला है जिससे कि अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बराज में हो सकेगा। दोनो बराज के निर्माण के बाद बिलासपुर के भू जल स्तर में भी वृद्धि होगी और अरपा अपने मूल स्वरूप में पुनः आएगी।

  आज के निरीक्षण में जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे के साथ विधायक शैलेष पांडेय , तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव , सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, आशीष सिंह, विजय पांडेय, राजेन्द्र शुक्ला,किसान नेता विनय शुक्ला, एल्डरमेन शैलेंद्र जायसवाल,पार्षद रामा बघेल,ब्लाक अध्यक्ष मोती थावरानी, दीपांशु श्रीवास्तव, अमीन मुगल, सुदेश दुबे ,पार्षद स्वर्णा शुक्ला तथा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता, तथा विभाग के सभी अधिकारी , इंजीनियर उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close