बिलासपुर 11 जनवरी 2021।ट्रैफिक पुलिस ने आज ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने लिए शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बेतरतीब सड़को पर पार्क किये गाड़ियों का चालान काटा तथा कुछ गाड़ियों को लिफ्ट कर थाने ले कर गई।
शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने शाम को अक्सर देखा गया गया है लोग मॉल जाने के लिए अपनी गाड़ी रोड पर ही पार्क कर चले जाते है। जिससे फोर व्हीलर को वंहा से निकलने में दिक्कत होती है और सड़क जाम हो जाती है। जिसे देखते हुए आज शाम ट्रैफिक पुलिस द्वारा मॉल के सामने रोड पर पार्क की गई लगभग दर्जन भर वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर थाने ले जाया गया तथा आधे दर्जन लोगों के चालान काटे गये।