BCC पटियाला क्रिकेट कप शानदार फाइनल मुकाबला समापन समारोह आज हुआ सम्पन्न  जगतजननी महाकाली सेवा समिति पेण्ड्रा vs चिरिमिरी के बीच रविवार को खेला गया Bcc पटियाला कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला।  नवीन जिले में अबतक का सबसे भव्यता से संपन्न हुआ bcc पटियाला cup

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 10 जनवरी रविवार को पेण्ड्रा के हाई स्कूल के मैदान में Bcc पटियाला का फाइनल मैच और भव्य समापन समारोह पूरी भव्यता के साथ आज सम्पन्न हुआ।जिसमें फाइनल मैच जगत जननी महाकाली सेवा समिति पेण्ड्रा vs चिरमिरी के बीच खेला गया।

 आज के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,मरवाही पेंड्रा के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, एल्डरमैन मदन सोनी ,हर्ष छाबरिया, मनीष केसरी ,पंकज तिवारी, अजय राय, शंकर पटेल, रमेश साहू, ललित डाहीरे, प्राचार्य हाई स्कूल एवम समस्त स्टाफ, समर्थ महिला जागृति समिति की टीम, महाकाली समिति की टीम अग्निहोत्री सर इत्यादि उपस्थित रहे ।

 फाइनल मुकाबले में चिरिमिरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी चिरमिरी की टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज सोनू ने ताबड़तोड़ सुरूवात करते हुए 57 रनो की आतिशी पारी खेली जिसमे 9 छक्के शामिल थे। बाद के अंतिम ओवरों में महाकाली समिति के गेंदबाज ने वापसी की और चिरिमिरी को बड़े रनो के पहाड़ बनाने से रोकते हुए चिरिमिरी ने दस ओवरों में 117 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वही फाइनल मैच में 118 रनो का पीछा करने उतरी महाकाली समिति के ओपनर बल्लेबाज सलमान ने ताबड़तोड़ आतिशी पारी खेलते हुए शानदार अर्धसतकीय पारी 23 गेंदों में 76 रन जिसमे 11 तूफानी छक्के शामिल रहे। मैच को जीत के करीब पहुंचा दिया अंतिम ओवरों में 17 गेंदों में 33 रनो की दरकार रही लेकिन मैच का रुख अचानक सलमान के विकेट गिरते ही बदल गया और चिरिमिरी के सानदार गेंदबाज़ अनादि ने अपने आठवे ओवर में 3 विकेट झटकते हुए मैच को चिरिमिरी टीम के झोली में डाल दिया। और एक वक्त तक लग रहा था जैसे महाकाली समिति जीतने के करीब थी लेकिन चिरिमिरी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत महाकाली समिति को लगभग जीत की दहलीज से वापस खिंच दिया। चिरिमिरी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत महाकाली समिति को आलआउट करते हुए मैच को चिरिमिरी ने 16 रनो से फाइनल का खिताब सानदार एक लाख रुपए और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। वही उपविजेता रही महाकाली समिति की टीम ने सानदार इक्यावन हजार रुपए की राशि और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की।आज के फाइनल मुकाबले को देखने दर्शको की असीमित भीड़ मैदान में नज़र आई चारों तरफ से हाई स्कूल खेल मैदान चकाचक भरा हुआ नजर आया। फाइनल मैच को देखने दर्शको में भारी रोमाच नज़र आया। वही Bcc पटियाला आयोजन समिति ने फाइनल मुकाबले को देखते हुए सानदार व्यवस्था की हुई थी जिसमे मैच का लाइव टेलीकास्ट led स्क्रीन में शानदार ढोल ताशा बाजे गाजे और जोरदार अतिशबाजी करते हुए नज़र आई। bcc पटियाला के इस सानदार आयोजन ने सभी अतिथियों और दर्शको का मन मोह लिया। वही पूरे टूर्नामेंट में जगतजननी महाकाली सेवा समिति पेण्ड्रा के समस्त सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा शानदार फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह सम्पन्न करते हुए आयोजन समिति ने सभी का धन्यवाद दिया।। फाइनल मैच में शानदार आलराउंडर भूमिका की बदौलत अनादि ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।।। बेस्ट बॉलर का खिताब अनादि ने अपने नाम किया । बेस्ट बल्लेबाज बेस्ट कैचऔर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सलमान ने अपने नाम किया। बेस्ट कॉमेंटर शैलेश सोनी और अजित दुबे को मिला। बेस्ट इस्कोरर मयंक बेस्ट अम्पायर रवि ओर अमन को मिला। बेस्ट दर्शक का अवार्ड कमल और जितेंद्र मिश्रा को मिला। बेस्ट वोलेंटियर मखान विजय को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शैलेश पांडेय ने अपने उध्बोधन में शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी देतेभ्या कहा कि जीपीएम जिले में खेल का बहोत बेहतर मौहाल है यहाँ ट्राइबल खेल एकेडमी की जल्द स्थापना होनी चाहिए। इसके लिए वह खुद प्रयास करेंगे साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी खेल एकेडमी की स्थापना के लिए प्रयास करने की अपील की।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close