खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन पहुँचे महापौर निवास पार्षदगणों से की मुलाकात
बिलासपुर09 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में शहर पहुँचे ।
जंहा कॉंग्रेस भवन में आयोजित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पदग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे आई जी कार्यालय के पास स्थित महापौर रामशरण यादव के सरकारी आवास पहुँचे। यहां बिलासपुर नगर निगम महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के द्वारा बिलासपुर नगर निगम के समस्त कांग्रेस पार्षदोंगणों से उनकी मुलाकात व परिचय कराया गया।
इस दौरान तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, साई भास्कर, अब्दुल भाई ,पुष्पेंद्र साहू, श्याम पटेल, मनीष गडवाल, सुरेश टंडन, परदेसी राज, सीताराम जायसवाल, जुगल गोयल, सीमा धृतेश , सूरज मरकाम, बजरंग बंजारे, राम प्रसाद, महेंद्र नेताम, लाला यादव ,रवि साहू, सीमा सोनी, भुनेश्वर यादव, जयपाल मुदलियार आदि उपस्थित रहे।
Live Cricket
Live Share Market