नगर निगम सिरगिट्टी के समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे महापौर, गौ काष्ठ निर्माण में कार्यरत महिलाओं का 3 माह से वेतन नही मिलने पर जल्द भुगतान करने अधिकारियों को दिए निर्देश

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 जनवरी 2021। सिरगिट्टी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है जिसको लेकर आम जनता लगातार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी को अवगत कराते आ रहे हैं परंतु जिसका निराकरण करवाने जनप्रतिनिधियों की हालत पस्त हो जाती हैं लगातार समस्या से घिरे सिरगिट्टी की जनता जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ा कर लाख मिन्नत कर ले लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती नजर आती है.दरअसल शहर के महापौर राम शरण यादव इन्ही सब समस्याओं को जानने सिरगिट्टी के तीनों वार्डो के जनता के बीच पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने नयापारा वार्ड क्रं10/ 11/12 पहुंचे जहां के लोगों ने उन्हे वार्ड पर हो रहें परेशानी जिसमें नल बील की बढोतरी को,नगर के कुछ बुजुर्ग व दिव्यांग के पुर्व में मिलने वाले निराश्रित को अब वर्तमान में काट दिये जाने की जानकारी महापौर को दी। जिस पर महापौर ने कहाँ इसको लेकर उपर जानकारी लेंगे कि पहले मिल रही निराश्रित को अब क्यों काटा गया है और काटा गया है तो पहले क्यो निराश्रित दिया जा रहा था।

जिम्मेदार लोगों से इसपर जानकारी लेने तीनों वार्ड पार्षद को कहा गया।वही वहां के प्लेसमेंट कर्मचारी ने भी अपनी 2/3 माह से भुगतान नही होने की जानकारी दी जिसपर संबंधित ठेकेदार तुरंत फोन लगाकर जानकारी ली और जल्द भुगतान करने कहाँ। वही सिरगिट्टी में बने गौठान पर जायजा लेने पहुंचे और गौकाष्ठ,वर्मी कंपोस्ट में लगी महिलाओं से भी चर्चा की महिलाओं ने भी कहाँ 3 से 4 माह होने जा रहा है।किसी का भी वेतन नही मिला है।उन सब महिलाएं रोजगार पर हि आश्रित है घर परिवार में भी वेतन नही मिलने से भारी समस्याओं से गुजर रही है।कई महिलाएं किराये के घर पर रहतीं हैं तो कई महिलाओं के घर उनके रोजगार पर चुल्हा जलती है।इन सारी बातों को महापौर ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द उनका भुगतान राशि डोर टू डोर कलेक्शन पर लगी कार्यरत महिलाएं को मिलने वाले राशि के जैसे तय कर,साथ ही गौकाष्ठ, वर्मी बिक्री कि राशि जल्द उन्हें भुगतान करने कहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close