संभागीय कोविड अस्पताल से आज डिस्चार्ज हुए छः मरीज

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 जनवरी 2021। सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संभागीय कोविड अस्पताल बिलासपुर में भर्ती छः मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल में 2 नये मरीज भर्ती किए गए हैं। ये दोनों मरीज बिलासपुर के हैं। वर्तमान में कोविड अस्पताल में 18 मरीज भर्ती है जिसमें 16 पुरूष और 2 महिला हैं। भर्ती मरीजों में बिलासपुर के 12, मुंगेली के 3, मरवाही, जांजगीर-चांपा और बलौदा बाजार के एक-एक मरीज हैं। अभी तक 1642 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जिसमें से 1467 मरीज डिस्चार्ज, 54 मरीज रिफर तथा 103 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close