विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का निधन, 9० वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज, महापौर ने जताया शोक

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 जनवरी 2021। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत विद्याचरण शुक्ल की पत्नी का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबियत खराब होने के बाद सरला शुक्ला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 9० वर्ष की थी। शुक्ल परिवार के करीब दौलत रोहड़ा ने फ़ेसबुक पर सरला देवी शुक्ल की निधन की जानकारी शेयर की है। अंतिम संस्कार 2-3० बजे लोधी स्टेट मुक्तिधाम दिल्ली में होगा ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे। महापौर रामशरण यादव ने भी सरला शुक्ल के निधन पर शोक जताया। वर्ष 2०13 में हुई झीरम कांड हमले में विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गये थे पहले उनका इलाज राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद उन्हें गुरूग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close