राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता वेबीनार संपन्न

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 6 जनवरी 2021। नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 5 जनवरी 2021 को राज्य स्तरीय युवा संसद का कार्यक्रम वेबीनार के माध्यम से हुआ था। जिसमें छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम राज्य निदेशक श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से 3 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। प्रथम स्थान में मेहूल शर्मा दुर्ग, द्वितीय स्थान वैष्णवी गुप्ता बिलासपुर और तृतीय स्थान में सूरज शर्मा मुंगेली जिले से चयन हुआ है। जिसमें जो 9 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी और उसमें भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही साथ जूरी मेम्बर में डॉ.शिवकुमार शर्मा, गिरिजा शंकर गौतम, रजनी रजक, श्री रामशंकर यादव, श्री बसंत सोनबेर, श्री मंगल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

 नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी श्री राहुल सैनी ने भी विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का अच्छे से प्रतिनिधित्व करने की बात कही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close