बिलासपुर 04 जनवरी 2021।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति ने मुलाकात की।
नगर निगम बिलासपुर में कांग्रेस के महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के कार्यकाल सोमवार 4 जनवरी 2021 को एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के नेतृत्व में सभी एमआईसी सदस्य एवं कांग्रेस पार्षदों के साथ न्यू सर्किट हाउस मुंगेली नाका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले, नगर निगम बिलासपुर के विकास कार्य के लिए 2० करोड़ रुपए की घोषण करने पर महापौर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री बघेल ने नगर निगम महापौर, सभापति और पार्षदों का आज 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और पार्षदों ने विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव रश्मि सिह ठाकुर और विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, सीमा पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, अरविंद शुक्ला, जावेद मेमन, रविंद्र सिंह, भास्कर यादव, राजेश शुक्ला, विष्णू यादव सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।