बडी खबर:सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम शिव दुलारे मिश्र ,तारबाहर स्कूल का नाम स्व शेख गफ्फार एवं एयरपोर्ट बिलासपुर केंवट के नाम पर होगी जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने आज की।
बिलासपुर 03 जनवरी 2021।प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज नगर विधायक शैलेश पांडेय की मांग पर बिलासपुर के नूतन चौक में नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का नामकरण बिलासपुर शहर के प्रथम विधायक रहे स्वर्गीय शिव दुलारे मिश्र के नाम पर तथा तारबहार उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल का नामकरण स्वर्गीय श्री शेख गफ्फार के नाम पर किये जाने की घोषणा की। साथ ही बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा दाई केंवटीन के नाम पर किये जाने की घोषणा की गई।
जिस पर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने उनको हार्दिक आभार व्यक्त किया है।