बिलासपुर 02 जनवरी 2021। मोबाइल फोन आज हमारी जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है ,लोगो को आज मोबाइल के बिना एक दिन भी गुजारना बड़ा मुश्किल सा हो गया है। लोग घर से लेकर अपने ऑफिस तक के कई महत्वपूर्ण काम मोबाइल से करने लगे है । बच्चे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्लास कर रहे है, लोग अपने कॉन्टैक्ट नम्बर, फ़ोटो वीडिओज़ व कई निजी जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा आज अपने मोबाइल में ही सेव कर रखते है। सोचिए ऐसे में किसी की मोबाइल गुम हो जाती है तो उसका क्या हाल होता होगा।
ऐसे में बिलासपुर पुलिस व उनकी साइबर टीम ने मिलकर क्षेत्र के लगभग 130 गुम हुए मोबाइल फ़ोन का पताकर उनको लौटाने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले की साइबर टीम के नोडल अधिकारी निमेष बरैया व प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में एक अभियान चला कर पिछले एक वर्ष में गुम हुये लगभग 130 मोबाइल फोन का पता लगाया गया । जिसे आज बिलासपुर पुलिस द्वारा “अर्पण” कार्यक्रम के माघ्यम उसके असली मालिक को लौटाया गया। जिसे भी अपनी गुम हुई मोबाइल आज वापस मिली उन सभी के चेहरो में मुस्कान थी और उन सभी ने बिलासपुर पुलिस व उनकी साइबर टीम का अत्यंत आभार माना है।